स्वतंत्रता सेनानीयों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों को किया गया सम्मानित

Spread the love

रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर। शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद परवीन सिंह एवं रिक्खी सिंह सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।नगर स्थित शहीद स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल रहे।


जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हम सब जो आजादी की सांस ले रहे हैं। उसके लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने कुर्बानियां दी है। आजादी दिलाने के लिए अहिंसा और क्रांतिकारी दो रास्ते अपनाये गये थे। आजादी के संग्राम में अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानी ऐसे भी जो ज्ञात-अज्ञात हैं। स्वतंत्रता पाने के लिए हजारों देशभक्तों ने प्राणों की कुर्बानी दी। हम सब को मिलकर उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए नमन करना चाहिए।
पालिकाध्यक्ष डॉ० महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आजाद फिजा में जो सांस ले रहे हैं वह हमारे पूर्वजों के बलिदान से मिली हैं। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बलिदानी परवीन सिंह एवं रिक्खी सिंह की अहम भूमिका रही और अगस्त क्रांति में क्षेत्र के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दी।
पूर्व मंत्री महावीर सिंह ने कहा कि शहीद परवीन सिंह एवं रिक्खी सिंह ने थाने पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तिरंगा फहरा दिया था अंग्रेजी हुक्मरानों ने उस दौरान आजादी के दीवानों पर गोलियां चलवा दी, जिसमें आजादी के दीवानों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्हीं की याद में शहीद स्मारक बनाया गया है। इस दौरान मास्टर जयपाल सिंह एवं विजय सिंह एड० के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राम अवतार सैनी, उप

जिलाधिकारी विजय शंकर, बीडीओ डॉ० दिनेश पाल शर्मा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, डी० सी० एफ० चेयरमैन पुष्पेंद्र शेखावत, रालोद क्षेत्रीय महामंत्री चौधरी अजयवीर सिंह एड०, चौधरी रणबीर सिंह, जितेन्द्र बैंस, गंगाराम चौहान, हरभजन सिंह अमन, चन्द्रपाल सिंह, सुभाष सिंह, गुरमुख सिंह दीवान, ऋषभदेव शर्मा (राजा), नगर पालिका के बाबू वीर सिंह, गुरप्रीत सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *