प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलवाई उनकी बदौलत हम स्वतंत्रता की हवा में सांस ले रहे हैं

Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला

हरिद्वार परिपाटी न्यूज। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है की भावना लेकर मां भारती के अमर बलिदानी देश की सेवा में जुटे मन में एक ही बात थी अपना देश विदेशी चंगुल से कब स्वतंत्र होगा, कब हम लोग स्वतंत्रता की हवा में सांस ले पाएंगे, बस यही एक बात दिन रात क्रांतिकारियों के मन में आग के गले के समान धड़क रही थी, और वह देश को स्वतंत्र करने के लिए हर प्रकार का यत्न करते थे | क्रांतिकारियों की सहायता के लिए आवश्यक संसाधन जताने के लिए अनेक प्रकार के हथकंडेय अपनाते थे | जिसमें काकोरी कांड की भी बड़ी भूमिका रही मां भारती को स्वतंत्र करने के लिए असहयोग आंदोलन

स्वदेशी आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन आदि प्रकार के बड़े-बड़े आंदोलन भी चलाए गए और अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलवाई उनकी बदौलत हम स्वतंत्रता की हवा में सांस ले रहे हैं | उक्त विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने आर्य नगर चौक पर तिरंगा झंडा फहराया और भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के साथ आकाश को

गुंजायेमान किया | इस अवसर पर आर्य नगर के वरिष्ठ समाजसेवी हरि सिंह, चौधरी चरण सिंह, ममता चौहान, ममता सैनी, रिशिपाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे, ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी और उक्त विचार व्यक्त किया शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशान होगा |