हमारा विज़न
“एक सशक्त, न्यायप्रिय और जागरूक समाज का निर्माण करना, जहाँ हर आवाज़ को सम्मान मिले।”
हमारे बारे में
परिपाटी न्यूज़ एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी समाचार माध्यम है, जो समाचार पत्र, ऑनलाइन न्यूज़ चैनल, न्यूज़ पोर्टल एवं न्यूज़ एजेंसी के रूप में देशभर में सक्रिय है। यह मीडिया समूह भारत के 11 राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ जनता तक निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार पहुंचाने के लिए समर्पित है।
हमारे साथ 1200 से अधिक पत्रकार एवं मीडिया पदाधिकारी जुड़े हुए हैं, जो पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ दिन-रात देश और समाज की सच्ची तस्वीर आपके सामने लाने में जुटे हैं। परिपाटी न्यूज़ का मूल उद्देश्य है – “जनता की आवाज़ को मंच देना और सच्चाई को उजागर करना।”
परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप की स्थापना 16 सितंबर 2014 को की गई थी। यह समाचार संगठन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है, और इसके प्रमुख पंजीकरण निम्नलिखित हैं:
-
- आर.एन.आई. संख्या: UTTHIN/2014/61100
-
- डी.ए.वी.पी. संख्या: 133101 (भारत सरकार)
-
- डाक पंजियन संख्या: UA/DO/DDN/17/2022-2024 (उत्तराखंड सरकार)
परिपाटी न्यूज़ का मुख्य कार्यालय देहरादून के हरिपुर कला (पिनकोड – 249205) में स्थित है।

इस मीडिया समूह की स्थापना श्री राजवीर सिंह तोमर द्वारा की गई, जो संस्थापक, प्रबंध निदेशक (MD) एवं प्रधान संपादक के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और पत्रकारिता के प्रति समर्पण ने परिपाटी न्यूज़ को एक विश्वसनीय और लोकप्रिय समाचार माध्यम के रूप में स्थापित किया है।
राजवीर सिंह तोमर ने देश की कई प्रतिष्ठित और प्रमुख न्यूज़ एजेंसियों में वर्षों तक काम कर मीडिया जगत में गहरा अनुभव अर्जित किया है। अब वे अपने इस अनुभव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को परिपाटी न्यूज़ के माध्यम से देश और समाज के हित में समर्पित कर रहे हैं।
हमारा उद्देश्य
हमारा मुख्य लक्ष्य है:
-
- दबी-कुचली और अनसुनी आवाज़ों को प्रमुखता देना, जिनकी उपेक्षा अक्सर मुख्यधारा की मीडिया करती है।
-
- प्रतिभाशाली व्यक्तियों की प्रतिभा को पहचान देना और उन्हें उचित मंच व ओहदा प्रदान करना।
-
- जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को बढ़ावा देना, जहाँ सच को दबाया नहीं, बल्कि दिखाया जाए।