
रिपोर्ट-नरेंद्र कुमार, परिपाटी न्यूज़ मीडिया, जसपुर।
जसपुर पीपीएन। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा सीट 62 विधानसभा क्षेत्र जसपुर में चुनाव परिणाम के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान दोबारा से विधायक पद के लिए चुने गए हैं, विधायक आदेश चौहान के चाहने वालों का उनके कार्यालय पर उनकी जीत की खुशी में जमावड़ा रहा।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल को दूसरी बार भी हार का मुंह देखना पड़ा, विधायक आदेश सिंह चौहान ने 4000 वोटों से डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल को पराजित किया, और फिर दूसरी बार जसपुर क्षेत्र के विधायक बन गए हैं। हालांकि उत्तराखंड में बहुमत के आधार पर भारतीय जनता पार्टी ही अपना मुख्यमंत्री चुनेगी अर्थात पुनः राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। जबकि खटीमा से चुनाव लड़ रहे निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा सके, सूत्रों के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हारने के बाद भी राज्य का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ही बनाया जाएगा।