राजा का ताजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़

ताजपुर बिजनौर पीपीएन। आज राजा का ताजपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजपुर पुलिस चौकी पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम की प्रेरणा युवा चेतना (नई सोच )और नेहरू युवा केंद्र बिजनौर नेहरू युवा क्लब ताजपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मिली जिससे इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया ,युवा चेतना नई सोच फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम वालिया ने कहा की पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने का उद्देश्य यही है कि पिछले दिनों कोरोना महामारी के कारण ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा कमी हुई

जिससे सभी को परेशानी हुई यह सब पर्यावरण से छेड़छाड़ का नतीजा है इसीलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है और ताजपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने भी कहा की सभी को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिससे भविष्य में ऑक्सीजन की कमी ना हो, और ताजपुर की ग्राम प्रधान फराना परवीन ने कहा कि पेड़ प्रकृति का एक बड़ा हिस्सा है इसलिए सभी को पेड़ लगाने की जरूरत है इससे भविष्य में ऑक्सीजन की कमी ना हो और आने वाले समय में ऐसा ना हो जैसे पिछले दिनों कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी इसीलिए सभी कम से कम एक एक पेड़ जरूर लगाएं ,कार्यक्रम में सहयोग किया नेहरू युवा क्लब के संरक्षक राजीव त्यागी एडवोकेट, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गिरी, ग्राम प्रधान फरहाना परवीन, ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद,डा0 निसार अहमद, ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन गिरी एवं सभी ग्राम पंचायत सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग किया