भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) भारतीय किसान यूनियन के महासचिव को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार करने के विरोध में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। चौधरी युद्धवीर सिंह राष्ट्रीय किसान सम्मेलन में कोलंबिया जा रहे थे। भाकियू के नूरपुर ब्लाक अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर थाना नूरपुर पर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार बेक फुट पर आई और सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को रिहा कर दिया गया। धरने प्रदर्शन में भाकियू के नूरपुर ब्लाक अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह, युवा ब्लाक अध्यक्ष मोनू चौधरी, मास्टर देवेन्द्र सिंह, अशोक धनगड, सुदामा, दिग्विजय सिंह, यादराम सिंह, भोपाल सिंह, कपिल सैफी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।