
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला मंत्री नरेश भाटी ने की और संचालन नगर अध्यक्ष निशांत ने किया कार्यक्रम सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने के लिए वक्ता नरेश भाटी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक हर वर्ग के मतदाता को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग

जरूरी है उन्होंने पूर्व बैंक प्रबंधक वीर प्रकाश सिंह को उनकी भाजपा के प्रति लग्न और मेहनत को देखते हुए सदस्यता अभियान 2024 मंडल संयोजक मनोनीत किया है। जहां पर 75000 विधानसभा से सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है और नगर मंडल से 15000 सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है। हर बूथ पर 200 सदस्य का लक्ष्य है। संयोजक वीर प्रकाश सिंह ने बताया है पार्टी के कार्यों को पूरी लग्न और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी दल है बाकी कोई राष्ट्रवादी दल नहीं है कार्यक्रम में पुष्पेंद्र शेखावत, अंकित जोशी, सरदार हरभजन सिंह अमन ,गुरनाम सिंह भाटिया ,इसम पाल सिंह, जागेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।