संवाददाता -सूरज गुर्जर
परिपाटी न्यूज़ मीडिया
सहारनपुर पीपीएन l जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रित (विधवाओं) की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा उन्होने कहा कि लोकतंत्र सेनानियिों को शासन की योजनाओं से जोडकर भी लाभान्वित करने का काम किया जायेगा।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों (विधवाओं) को परिचय पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को शासन से अनुमन्य हर सहायता उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने प्रभारी अधिकारी राजनैतिक पेंशन पूरण सिंह राणा को निर्देश दिये कि शासन द्वारा जारी आदेशों का अध्ययन कर लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
लोकतन्त्र सेनानी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने इस मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सम्मान पत्र, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होने प्रभारी अधिकारी राजनैतिक पेंशन श्री पूरण सिंह राणा एवं पटल सहायक रूची शर्मा को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इस मौके पर कुल 20 आश्रित (विधवाओं) को परिचय पत्र वितरित किए। आश्रित महिलाओं में श्रीमती उर्मिला देवी, श्रीमती तारावती, श्रीमती सुनिता मित्तल, श्रीमती राजबाला, श्रीमती रोशनी देवी, श्रीमती सरोज बाला, श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती उर्मिला देवी, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा, श्रीमती सुखवर्षा, श्रीमती विधा, श्रीमती रईसा बानों, श्रीमती रशीदा बानों, श्रीमती नफीसा, श्रीमती बानो, श्रीमती रईसा बेगम, श्रीमती नायाब बेगम, श्रीमती सितारा बेगम, श्रीमती राबिया बेगम को परिचय पत्र वितरित किये गये। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर पूरण सिंह राणा, मण्डल संयोजक एवं पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुण्डीर, लोकतंत्र सेनानियों के मण्डल अध्यक्ष
डॉ आजाद चौधरी, जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी बलदेव राज, जिला महामंत्री प्रेम सिंह भण्डारी, लोकतंत्र सेनानी राजेन्द्र अटल तथा लोकतंत्र सेनानी प्रवक्ता निसार सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।