हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवादाता:– विक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:शिवालिक नगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पीएसी गेट सेक्टर 3 से सुभाष नगर बैरियर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया व सिंगल यूज प्लास्टिक ना यूज करने के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि संविधान बनाने वाले बाबा साहेब का राष्ट्र के निर्माण मे अहम योगदान रहा है। डॉक्टर अंबेडकर एक महान राजनीतिक, इतिहासकार, कानून विद, दार्शनिक, अर्थशास्त्री, शिक्षक और क्रांतिकारी होने के साथ-साथ कर्मठ समाज सुधारक भी थे। बाबासाहेब ने कहा था न्याय, बंधुत्व, समता और स्वतंत्रता से युक्त समाज ही मेरा आदर्श समाज है। भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहेब की पुस्तके पढ़नी चाहिए। उनके विचार तथा उनका जीवन चरित्र प्रेरणादायी है।इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, अवधेश राय, भूपेंद्र बिष्ट, अक्षय व विशाल आदि मौजूद रहे।