संकल्प महिला बाल विकास समिति आज तीसरे शाही स्नान में भी ……

Spread the love

हरिद्वार पी पी एन।महाकुम्भ मेला 2021 में लगातार सेवा दे रही संकल्प महिला बाल विकास समिति आज तीसरे शाही स्नान में भी अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाते हुए खोया पाया विभाग में पुलिस प्रशासन व जन सहयोग मैं अपना योगदान दिया।

समिति के सभी सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी के नेतृत्व में मेला अवधि के लिए पुलिस अधिकारी (SPO) के रूप में कुंभ मेला क्षेत्र से थाना ऋषिकेश, चौकी श्यामपुर, थाना रायवाला थाना सप्त सरोवर भूपतवाला थाना भीमगोड़ा थाना हर की पौड़ी थाना मायापुर थाना कनखल थाना बैरागी आदि में क खोया पाया विभाग के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर पुलिस को सहयोग कर रहे है।

पुलिस प्रशासन खोया पाया विभाग द्वारा दिये गए दिशानिर्देश के अनुसार अन्य सदस्यों ने भी यात्रियों से कोविड से बचाव हेतु मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व उचित दूरी बनाये रखने की अपील की व पुलिस को सहयोग करते हुए यातायात रूट डायवर्सन के कारण इधर उधर भटकते यात्रियों का सही मार्गदर्शन किया। जिसमे माधुरी गॉड, विक्रांत शर्मा ,देवेंद्र जोहरी ,सौरव शर्मा प्रियांशी राजपूत, निशा भारती ,अलका जोहरी ,प्राची ठाकुर राजा ठाकुर, बलवीर सिंह ,संजय राजपूत ,मदन सिंह ,विजेंद्र सिंह, सुखविंदर गर्गस ,गौरव शर्मा ,सुभाष माथुर,प्रियंका गवारी ,पूनम शुक्ला ,अमीषा सिंह,आयुषी, जतिन माथुर, परीक्षित जोशी, अंकिता बिष्ट, विनायक गिरी, आदि सदस्यों ने वालंटियर के रूप में अपनी सेवाएं दी

रिपोर्ट । परिपाटी न्यूज

Leave a Comment