रिपोर्ट-सतवेन्द्र सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर,बिजनौर(परिपाटी न्यूज़)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक धनखड़ को भाकियू टिकैत बिजनौर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पदोन्नति करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत का जिला संगठन मंत्री बनाया गया।
उनके जिला संगठन मंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अशोक धनखड़ मैं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करता रहूंगा।
(संवाददाता- सतवेन्दर सिंह गुजराल)