अशोक कटारिया ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
रिपोर्ट- सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीरबलपुर उर्फ बुढ़पुर में अशोक कटारिया पूर्व परिवहन मंत्री, सदस्य विधान परिषद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में भाजपा सरकार सशक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में कार्य
कर रही है। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में नरेश भाटी जिला मंत्री, सत्यवीर सिंह चौहान जिला मंत्री किसान मोर्चा, बट्टू सिंह ग्राम प्रधान, उप जिलाधिकारी चांदपुर, खंड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी तथा भारी संख्या में बीरबलपुर के नागरिक उपस्थित रहे।