![](https://ppnmedia.com/wp-content/uploads/2023/12/ppn-pic-scaled-58-18.jpg)
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत119 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे
रिपोर्ट-सातवेंदर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह मंडप में 119 जोड़ों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुईं।समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 119 जोड़ों को वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराया गया। जिसमें 101 हिन्दू और 18 मुस्लिम समाज के सामूहिक जोड़ों की विधि विधान से शादी कराई गई। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान उर्फ बॉबी ने सामूहिक
![](https://ppnmedia.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231209-WA0006-1.jpg)
वैवाहिक जोड़ों को बधाई देते हुए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।ब्लॉक प्रमुख एवं विशिष्ट अतिथि आकांक्षा चौहान ने समस्त जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबको समान
![](https://ppnmedia.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231209-WA0007.jpg)
रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति के अनुरूप वैवाहिक जीवन यापन करने का आह्वान किया।जिसमें मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, एडीओ पंचायत अजीत कुमार, एडीओ अनिल कुमार यादव, भाजपा नेता जुगनू चौधरी, राशू चौहान, सत्यवीर चौहान, रविन्द्र भण्डारी आदि शामिल रहें। कार्यक्रम का कुशल संचालन एडीओ अनिल कुमार यादव ने किया।