भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता- सतवेंद्र सिंह गुजराल

राजा का बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) राजा का ताजपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिजली की कटौती वं अन्य समस्या को लेकर बिजलीघर ताजपुर पर धरना दिया किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बिजलीघर जेई को ज्ञापन

सौपा | भारतीय किसान यूनियन के ब्लाॕक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत व न्याय पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में प्रात: 10:30 बजे से बिजलीघर ताजपुर पर धरना दिया किसानो की मांगो को लेकर दोपहर दो बजे जेई को ज्ञापन सौपकर धरना समाप्त किया | किसानो ने अपने मांग पत्र में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 20 घंटे विधुत आपूर्ति की जाये किसानों के निजि नलकूपों पर मीटर न लगाये जाये | विधुत लाइनों के पुराने जज॔र तारों को बदला जाये जो दुघ॔टनों से बचा जाये धरना चार घंटे बाद बड़े शान्ति पूव॔क समाप्त हुआ धरना के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची | धरना में गजेन्द्र सिंह उत्तम सिंह विक्रम सिंह महेश कुमार राजबहादुर सिंह मुकेश फौजी राजकुमार ओमकार सिंह छोटे सिंह राजेन्द्र सिंह धम॔वीर सिंह सीताराम शीशराम मोनू चौधरी आदि मौजूद रहे |