शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया

Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी- ऋषिकेश

ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। नगर निगम ऋषिकेश की ओर से दिनांक 29/08/2024 लाजपत राय मार्ग एवं छोटीवीटी सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया । शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि अभियान के दौरान निगम ऋषिकेश की टीम द्वारा 08 दुकानदारों का चालान कर ₹5,100का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया तथा 05 kg प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गई। चालान किए गए दुकानदारों के नाम

निम्नवत है। मिथिलेश (छोटी सब्जी मंडी)~500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किए जाने पर। महावीर सिंह (देहरादून रोड) 1000/~ दुकान के बाहर सार्वजनिक जगह पर गंदगी करने पर। सोनू (लाजपत राय मार्ग) 500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर। बृजेंद्र 500/- लाजपत राय मार्ग (दुकान के बाहरगंदगी करने पर) विधि चंद (छोटी सब्जी मंडी) 500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर। महेश प्रोविजन स्टोर छोटी सब्जी मंडी 1000/-

प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर। जानू फास्ट फूड [लाजपत राय मार्ग] 500/- अतिक्रमण एवं गंदगी। संजय लाजपत राय मार्ग 600/- दुकान के बाहर गंदगी एवं प्लास्टिक का प्रयोग करने पर। टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष सेमवाल, पीआरडी राजेंद्र राणा, एवं रोहित उपस्थित रहे।