![](https://ppnmedia.com/wp-content/uploads/2023/12/ppn-pic-scaled-58-40.jpg)
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। सड़क सुरक्षा यातायात के अन्तर्गत ताजपुर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन न करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए। सड़क सुरक्षा यातायात के अन्तर्गत चलाए जा रहे अभियान में ताजपुर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ ताजपुर- स्योहारा रोड़ पर कडुला पुल के निकट आने जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने लोगों से सुरक्षित यात्रा करने का आवाहन किया।
![](https://ppnmedia.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231218-WA0015.jpg)
पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन की बात कही। ताजपुर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने से हर रोज न जाने कितने लोग अपनी जान गवाते हैं। जो अपने परिवार के लिए अनमोल है। इसलिए यातायात के नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट न पहनने पर व सीट बेल्ट ने लगाकर चार पहिया वाहन चलाने वालों के चालान भी काटे। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी। चैकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। ताजपुर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह के नेतृत्व में चले चैकिंग अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार,हो गा ब्रह्मानंद आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
![](https://ppnmedia.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231218-151641.jpg)
(संवाददाता- सतवेन्दर सिंह गुजराल)