परिपाटी न्यूज़

Home न्यूज़ चैनल भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का पूरे देश में लहरायेगा परचम : सचिन चौधरी

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का पूरे देश में लहरायेगा परचम : सचिन चौधरी

0
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का पूरे देश में लहरायेगा परचम : सचिन चौधरी
Spread the love

किसानों की हर समस्या का समाधान करेगी भारतीय किसान यूनियन अम्बावता
लगातार भारतीय किसान यूनियन अम्बावता में जुड़ रहे हैं कार्यकर्ता और पदाधिकारी

-बलराम राजपूत

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर, भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड सचिन चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का पूरे देश में परचम लहरायेगा। यह यूनियन किसानों के हित के लिए गाँव गाँव जाकर सभी को जागरुक कर रही है और लगातार करती रहेगी।

देश का किसान ही अन्न दाता है तो उसे हर हाल में अन्नदाता का सम्मान मिलना ही चाहिए। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता किसानों की हर समस्या का समाधान करेगी तथा लगातार भारतीय किसान यूनियन अम्बावता में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुड़ रहे है।ं

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड सचिन चौधरी के नेतृत्व में संगठन को ओर मजबूत करते हुए एक मजबूत टीम का गठन किया गया जिसमें खानपुर लक्सर विधानसभा व अन्य विधानसभा के ग्राम प्रधान बीडीसी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख जैसे क्षेत्र के नामचीन चेहरौ कों भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की सदस्यता दिलाई गई जिनमें ग्राम प्रधान दाबकी कला ं-चौधरी वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मुंडा खेड़ा- सहदेव चौधरी, एडवोकेट प्रशांत जी, राकेश शर्मा जी, ग्राम बहादुरपुर -अनुज शर्मा, ग्राम खानपुर सोनू भाई, बदरपुर जाट निवासी शकील भाई, ग्राम प्रधान मारकपुर कुलप्रीत सिंह, ग्राम हबीबपुर कुंडी निवासी रवि भाई, ग्राम प्रधान ऐंथल बुजुर्ग -करमजीत भाई, निजामुद्दीन खान, ग्राम प्रधान रूहलकी- चौधरी गोपाल गुर्जर, ग्राम थिथोला (लंढोरा) निवासी- समीर राणा, ग्राम रायसी निवासी- ठाकुर दीपक, ग्राम सुल्तानपुर निवासी सागर सैनी, ग्राम दाबकी कला- निवासी चौधरी सुंदर, रायसी निवासी नागपाल नगर, ग्राम आलमपुरा निवासी- जोरा सिंह, ग्राम लक्सर निवासी मौ.आरिफ, ग्राम दाबकी निवासी- एडवोकेट सचिन चौधरी, ग्राम प्रधान प्रहलादपुर -चौधरी प्रदीप जी, ग्राम प्रधान बहादुरपुर- पंकज राणा, ग्राम प्रधान बिजोपुरा-चौधरी जसविंदर सिंह, ग्राम डोसनी निवासी सत्येंद्र चौधरी, खानपुर निवासी अखलाक साबरी आदि भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता से लोग जुड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here