यातायात पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर, दी यातायात नियमों की जानकारी

Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नूरपुर, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने नगर के कई स्थानों पर चेक किया अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।टी० एस० आई० तेजपाल सिंह के नेतृत्व में नगर के कई स्थानों पर यातायात पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना था।टी० एस० आई० तेजपाल सिंह ने लोगों को

हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, ओवर स्पीड से गाड़ी न चलाना, शराब पीकर गाड़ी न चलाना, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना आदि नियमों के बारे में बताया।टी० एस० आई० तेजपाल सिंह ने बताया कि इस अभियान से शहर में यातायात नियमों का पालन करने के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और यातायात दुर्घटनाओं में कमी, शहर में यातायात सुचारू होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 45 चालान किये गये हैं जिसमें बिना फिटनेस के चल रहे चार स्कूली वाहनों के बीच चालान किए गए हैं।