रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर ,भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बहुत ही पुराने किसान योद्धा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाले किसान नेता का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खासपुर निवासी चौधरी रामकुमार सिंह का हृदय गति रूकने से निधन हो गया उनके

निधन की खबर से भारतीय किसान यूनियन में शोक की लहर दौड़ गयी। भारतीय किसान यूनियन की नूरपुर टीम द्वारा उनके गांव खासपुर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा उढाकर अंतिम विदाई दी गयी। अंतिम विदाई में जिला सचिव मास्टर देवेंद्र सिंह जिला संगठन मंत्री अशोक धनकर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोनू चौधरी बबलू यादव चौधरी भोपाल सिंह चौधरी नरेश सिंह शुभम चौधरी चौधरी रोहतास सिंह चौधरी विजयपाल सिंह आदि भारतीय किसान यूनियन के लोग मौजूद रहे।