परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया

Spread the love

रिपोर्ट- अमित सैनी/ऋषिकेश

ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। त्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ये अभियान चलाया गया। नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनो के विरुद्ध दिनांक 21.09.24 को प्रातः 04.00 बजे से चलाए गए इस अभियान में 53 वाहनों के चालान किए गए और 11 वाहनों को सीज किया गया। भार वाहनों में ओवरलोडिंग में 4 चालान किए गए। बिना लाइसेंस वाहन संचालन में 14 चालान किए गए। बिना फिटनेस वाहन संचालन में 12 चालान किए गए। बिना परमिट वाहन संचालन में 9 चालान किए गए। बिना टैक्स के अभियोग में 19 चालान किए गए। बिना बीमा वाहन संचालन के

अभियोग में 13 चालान किए गए। ध्वनि प्रदूषण करने वाले 9 वाहनों का चालान किया गया। चालानों के माध्यम से वाहन स्वामी/ वाहन चालकों पर चार लाख बावन हजार रूपये के अर्थदंड को आरोपित किया गया। चालान कार्यवाही के दौरान एक तिपहिया भारवाहन को पकड़ा गया जिसकी फिटनेस 2021,और टैक्स 2020 से समाप्त था। चालान कर भारवाहन को सीज कर दिया गया। कृषि कार्य हेतु पंजीकृत परंतु व्यवसायिक कार्य

कर रहे ट्रैक्टर–ट्रॉली को भी चालान कर सीज किया गया। चेकिंग मुख्य रूप से ऋषिकेश, नेपाली फार्म, रायवाला, डोईवाला क्षेत्र में को गई। प्रवर्तन टीम में अनिल कुमार परिवहन कर अधिकारी, बारूमल परिवहन उप निरीक्षक, विजेंद्र अवस्थी परिवहन सहायक निरीक्षक, कमल प्रवर्तन चालक, अमन परिवहन आरक्षी, अर्जुन परिवहन आरक्षी एवं पी आर डी मंजीत, शीशराम और पप्पू सिंह शामिल थे। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।