रिपोर्ट – सतवेन्दर सिंह गुजराल
बिजनौर, परिपाटी न्यूज़। नूरपुर, आरएलडी के क्षेत्रिय महासचिव चौ० अजयवीर सिंह एड० ने राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विस्तृत बातचीत की। क्षेत्र के आरएलडी के लोकप्रिय युवा नेता चौ० अजय वीर सिंह एडवोकेट ने आगामी चुनावों को लेकर राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी से बैठक में पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की और दोनों नेताओं ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार की। उन्होंने पार्टी के

कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझने और उनका समाधान ढूंढ़ने पर जोर दिया।महासचिव चौ० अजयवीर सिंह एड० ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अपने मूल्यों और सिद्धांतों को लेकर दृढ़ता से खड़ी है और जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत बनाकर जनता की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी जम्मू कश्मीर से विधानसभा चुनाव लड़ रही है इस संदर्भ में आगामी 23 तारीख को पार्टी कार्यालय पर उपस्थित रहूंगा। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के सभी स्तरों पर एकजुटता और समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के उद्देश्यों को लेकर समर्पित रहने और जनता की सेवा करने के लिए अथक प्रयास करने का आग्रह किया।बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने की रणनीति,आगामी चुनावों की तैयारी,जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी की भूमिका,कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय बनाने के उपाय,पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों को जनता के बीच प्रचारित करने के तरीकों सहित महत्वपूर्ण विश्व पर चर्चा हुई। चौ० अजयवीर सिंह एड० ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।