रिपोर्ट- अमित सैनी/रायवाला
ऋषिकेश परिपाटी न्यूज। दिनांक 28/08/2024 को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा तिलक रोड एवम् पुराना रेलवे स्टेशन (मानवेंद्र नगर) में सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया गया। शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अवगत कराया गया है कि अभियान के दौरान 03 दुकानदारों का चालान कर ₹1 लाख दो हजार पांच सौ (1,02500) प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया तथा 50 kg प्लास्टिक /पॉलिथीन जप्त की गई। जिन
दुकानदारों का चालान किया गया निम्नवत है। कुबेर ट्रेडर्स, पुराना रेलवे स्टेशन मानवेंद्र नगर 1,00000₹ जुर्माना तथा लगभग 50 kg प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त किया गया। यशपाल तिलक रोड जुर्माना 2000₹ तथा 3 kg प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त किया गया। प्रशांत
पाल गंदगी में ₹500 का चालान किया गया। टीम में चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त , चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष सेमवाल, पर्यावरण मित्र अनिल पीआरडी प्रवीण, रोहित आदि उपस्थित रहे।