गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 78वा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

Spread the love

रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल

नूरपूर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ जसविंदर कौर पत्नी एम.पी. सिंह (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद) ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान गाया गया। तत्पश्चात देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। सुभाष हाउस की ओर से अपूर्वा, ध्रुवी, सिदरा, माविया, अग्रिमा, मनप्रीत, वंशिका, दिव्यांका, रीत, निशु, शुभ, पर्व ने कन्या भ्रूण हत्या पर मंचीय प्रस्तुति देकर समाज को संदेश

दिया। उर्वशी, गुनगुन, सरगुन, माही, फिजा, रिया ने वंदे मातरम गाया। हर्षिता ने अपने विचार रखे। गांधी हाउस की ओर से नैंसी, हिफ्जा, अदिति, आराध्या, नवजीत ने राष्ट्रगान गाया। एंजल त्यागी ने स्वतंत्रता पर भाषण दिया। भारत की अनेकता में एकता पर नृत्य वैष्णवी, इशिका, आरुषि, सादिया, निष्ठा ने प्रस्तुत किया। टैगोर हाउस से प्रज्ञा, भूमि, विधि, मिशा, कृति, अफशा, अनन्या, सोनी, अलिश्बा, प्रियांशी, दीपाक्षी, अंशिका, प्रणव, निखिल, ओम, इशांक, ओनित ने जय जवान जय किसान पर डांस किया। इशिका, अफशा, सोनी, सना, प्रगति ने सरस्वती वंदना गाई। नैना ने अपने विचार रखे।भगत सिंह हाउस से वंशिका, साक्षी, साइना, पीहू, रितिका, रेहमा, सोफिया, श्रद्धा, सुरभि, रिद्धि, आरुषि, सौम्या, आराध्या ने पंजाबी देशभक्ति नृत्य में भाग लिया। विजयी विश्व तिरंगा गीत वंशिका, साक्षी, वरेन्या, आश्रिता, मिनी, रिया, माही, पीहू ने गाया। एंजल त्यागी ने आजादी पर अपने विचार रखे।तेज हाउस से भारत की झलक के मिश्रित नृत्य में काव्या, कैफा, आयजा, अक्षु, हर्षिता, मानवी, आदित्री, छविका, प्रत्युषा, स्वस्ति, कृतिका, करीमा, आइजा, इशिका, निष्ठा, दीक्षा, प्रियल, चेतना, चेतन्य, अदीबा, रिया, शुजा, उर्वशी, अनुष्का, तृप्ति, सृष्टि, परी, काव्या, परिधि, मनुल, प्रियल, वर्णिका, मावानी, चेतना, चेतन्य एल, रिया, अक्ष, नक्ष, साहिब, अमनदीप, वैभव, अंश, आयुष, पर्व, हर्षवर्द्धन, कार्तिक, साद, आवेश, शुभ, अर्श, मृत्युंजय, कायरव, फहद, असद, आकाश, फैसल ने योगदान दिया। परी, उदिशा, धैर्य ने अपने विचार रखे।
नन्हा बचपन से शिवन्या, अक्शा, हीमाक्षी, नन्हा बैकपैन, हिमानी, अंशिका, दिव्यांशी, अनिकेत, तृषा, हरगुन, अन्वी यादव, निहारिका, अतिका, सिद्रा,श्री, मोहिनी, येदांत, गुरप्रीत, जैष्णव, ख्याति अन्वी चौहान, हितांशी, ज़ुबी, अरहम, अनाबिया, जसप्रीत, अलीशा, आराध्या, वैभव, कार्या, दीपांजल, रिहान, अमायरा, ताशी, हर्षित, सुखजोत, श्रद्धा, जपनीत, मायरा, नक्ष, सदफ, अभि, मयंक, अफ्फान, अलियान, यक्षित, जियान, यास्तिका ने अपने देशभक्ति डांसपरफॉरमेंस से सबको मोहित कर दिए। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन में सभी शिक्षकों ने योगदान दिया। मैनेजिंग डायरेक्टर मनदीप सिंह और प्रिंसिपल श्री विनीत कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उन्हें स्वतंत्रता के लिए देशवासियों के योगदान और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया तथा उन्हें अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 16 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए ब्रिटिश पुलिस की गोलियों से शहीद हुए परवीन सिंह और रिक्की सिंह की शहादत के बारे में भी बताया।

Leave a Comment