ब्राह्मण शक्ति संघ द्वारा मेधावी समारोह सम्मान आयोजित करने के एक बैठक संपन्न हुई

Spread the love

रिपोर्ट अमिताभ सागर

संभल (परिपाटी न्यूज) ब्राह्मण शक्ति संघ द्वारा मेधावी समारोह सम्मान आयोजित करने के लिए एक आवश्यक बैठक गणेश कॉलोनी प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा के निवास पर की गई।जिसमे सम्मान समारोह में होने वाले कार्यो की रूपरेखा तैयार की गई और सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए

जिम्मेदारी सौपी गयी। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिये अपने अपने विचार व्यक्त किये।आज की इस बैठक में एस एन शर्मा, डॉ विवेक शर्मा, विवेक मिश्रा, अभिनव शर्मा, शिवराम वत्स,विनीत शर्मा,विवेक शर्मा गुमथल वाले,सचिन शर्मा, अविरल शर्मा,अमोल शर्मा, बृजेश शर्मा, नितेन्द्र शर्मा,शरद दुबे,प्रशांत वशिष्ठ, राहुल शर्मा, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।