कोरोना कोविड 19 के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने अब कुछ राहत देने का मन बनाया है। हालांकि कोरोना कर्फ्यू को 08 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार ने इस बीच कुछ मामलों में राहत दी है। सबसे बड़ी राहत व्यापारियों को दी है। नए नियम के अनुसार कफ्यू के दौरान दुकानें 01 जून और पांच जून को खोली जाएंगी। दुकानें खोलने का समय 8 से एक बजे तक तय किया गया है। 01 जून को स्टेशनरी की दुकानें भी खोली जाएंगी।
![](https://ppnmedia.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Image-2023-12-01-at-4.34.08-PM.jpeg)