श्री गुरु नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार
रिपोर्ट -सतवेन्दर सिंह गुजराल
राजा का ताजपुर राजा का ताजपुर,बिजनौर-जगतगुरु श्री नानक देव जी के 554वे पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राजा का ताजपुर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किर्तन दरबार व नगर कीर्तन का आयोजन गया। आर जी एन पी इंटर कॉलेज के प्रांगण में सिक्ख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 554वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार सजाया गया। ताजपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कीर्तन दरबार में नूरपुर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, विधायक राम अवतार सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सी पी सिंह,स सतवंत सिंह सलूजा, प्रधान पति शमशाद अहमद फरीदी,स हरभजन सिंह अमन,स गुरनाम सिंह भाटिया स हरवेंदर सिंह जोहरी,कई समाज सेवीयों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पंथ के प्रसिद्ध
हजूरी रागीयों,बाबा दीप सिंह जत्था एवं काकी कमलजीत कौर (किट्टू), काकी जसप्रीत कौर जानवी आदि ने आस पास क्षेत्र से आई सैकड़ों की तादात में संंगत को किर्तन गुरबाणी से निहाल किया। पंज प्यारो की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षों कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रविदास समाज, मुस्लिम समाज,स रवेन्दर सिंह ,बालाजी धाम मंदिर के मुख्य पुजारी अर्जुन गिरी द्वारा जगह जगह लंगर के स्टाल लगाए गए।कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में प्रबंधक कमेटी के प्रधान स सतनाम सिंह पत्रकार,उप प्रधान स
कमलजीत सिंह,स सतवीर सिंह, कोषाध्यक्ष सातवेन्दर सिंह गुजराल,सचिव स हरभजन सिंह, स गुरदयाल सिंह, स हरदीप सिंह,स हरमीत सिंह,आडिटर स गुरदेव सिंह, स हरजीत सिंह, संरक्षक स नानक गोविंद सिंह, स सुरेंद्र सिंह बर्मन, स अमरजीत सिंह त्रिवेंद्र सिंह बिंटू, स गुरप्रीत सिंह, सरदार प्रभजोत सिंह बादल, स हरवेन्दर सिंह गुजराल,स गगन सिंह गौड़, स परमवीर सिंह,प्रभजोत सिंह मगन,स पिंटू सिंह पोथीवाल,स शक्ति सिंह भंडारी, स इंद्रजीत सिंह भंडारी, स गगनदीप सिंह गुजराल, स अजीत सिंह भाटिया,स ताजेंद्र सिंह आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नवनियुक्त नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ, ताजपुर चौकी प्रभारी जगपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।