श्री गुरु नानक देव जी के 554वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली भव्य
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) जगतगुरु श्री नानक देव जी के 554वे पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नूरपुर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किर्तन दरबार व नगर कीर्तन का आयोजन गया।खालसा इंटर कॉलेज के प्रांगण में सिक्ख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 554वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार सजाया गया। नूरपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कीर्तन दरबार में नूरपुर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष एम पी सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सी पी सिंह,डी सी एफ चैयरमैन पुष्पेन्दर शेखावत,भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, संजीव जोशी, संदीप जोशी, प्रमोद शर्मा चढ़दी कला टाइम टीवी के कलाकार काका प्रियदीप सिंह आदि कों सम्मानित किया
सम्मानित किया। पंथ के प्रसिद्ध रागी अमृतसर साहिब से भाई गुरदेव सिंह ने आस पास क्षेत्र से आई सैकड़ों की तादात में संंगत को किर्तन गुरबाणी से निहाल किया। पंज प्यारो की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षों कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, अनिल जूनेजा, उमेश कर्णवाल, एवं सिक्ख समुदाय द्वारा जगह जगह लंगर के स्टाल लगाए गए। सिक्ख यूथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन नूरपुर के सेवादारों द्वारा कैम्प लगाकर जोडो की सेवा की गई। विवेक कॉलेज बिजनौर द्वारा फ्री मेडिकल कैंप
लगाया गया। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में प्रबंधक कमेटी के प्रधान स राजेन्दर सिंह प्रिंस, उप प्रधान स गुरनाम सिंह भाटिया,सचिव स अवतार सिंह लक्की,स डाक्टर गुरचरण सिंह, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया प्रभारी सरदार गुणवंत सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष स रणबीर सिंह, आडिटर स विरेन्द्र सिंह, पूर्व नामित सभासद स हरभजन सिंह अमन, व्यापारी स परवेन्दर सिंह,स सतवीर सिंह बेंगलुर, सभासद इंद्रजीत सिंह पिंटू, गुरमीत सिंह शंकरा, आदि का विषेश सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नवनियुक्त नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।