रिपोर्ट- सतवेन्दर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया नूरपुर
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भांजे एवं भाजपा युवा नेता गौरव सिंह नेगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष (खटीमा) का भाजपा नेता प्रबुद्ध समाजसेवी चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट के समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा से मेरठ जाते समय भाजपा युवा नेता गौरव सिंह नेगी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष (खटीमा) भाजपा नेता चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट के नूरपुर ब्लाक के निकट कार्यालय पर पहुंचे। भाजपा युवा नेता गौरव सिंह नेगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मज़बूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। इस अवसर पर एड अजय वीर चौधरी, सक्षम चौधरी, हर्षित मेजर, आशुतोष चौधरी, वंश देव चौधरी, दीपक सक्सेना, ऋतुराज त्यागी, मनोज वर्मा, हितेश यादव, देव कौशिक, शुभम चौधरी, आकाश चौधरी, शाबेज़ मकरानी, हिरद्यांश कौशिक एवं राघव राठी आदि कार्यकर्ता ने फूल मालाओं से भाजपा युवा नेता गौरव सिंह नेगी का जोरदार स्वागत किया।